सीलिंग के दौरान लोगों और सुरक्षा बलों में हुई झड़प
राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में शनिवार को सीलिंग के लिए पहुंचे नगर निगम के दस्ते को रोकने पर स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान लोगों को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबल के जवानों ने पथराव के साथ ही उन्हें बंदूक की बट से भी पीटा।
एमसीडी के अधिकारियों ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के लगभग 850 कारखानों को सील करने के आदेश के बाद मायापुरी क्षेत्र की कुछ फैक्ट्रियों को सील करना शुरू कर दिया, जिसे लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उनकी सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई।
इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा, ”अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होती तो हम 24 घंटे में सीलिंग रुकवा देते। 5 साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली व्यापारियों पर खूब ज़ुल्म ढहाए हैं।”
उन्होंने कहा, ”मेरी दिल्ली के व्यापारियों से अपील है- वोट डालने जाओ तो एक-एक लाठी का बदला लेना। इस बार झाड़ू को वोट देना ताकि भविष्य में सीलिंग ना हो सके।”
अपने ही व्यापारियों को इस तरह पीटना बेहद शर्मनाक है